फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चौगान में जांचा जाएगा बच्चों को आईक्यू लेवल, किए जाएंगे सवाल

Mon, 28 Jul 2025 12:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
खास खबर
विज्ञापन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चंबा की ओर से की गई पहल
मिंजर मेले के दौरान बच्चों से पूछे जाएंगे सामान्य ज्ञान के प्रश्न : बिजलवान
मेले में लगी प्रदर्शनी, बच्चों को बज वॉयर लूप गेम खेलने का भी मिलेगा मौका
पंकज सलारिया
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के दौरान इस बार चौगान में घूमने आने वाले बच्चों को आईक्यू लेवल जांचा जाएगा। इस प्रकार की पहल जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थन चंबा ने की है। मलेे के दौरान संस्थान की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई है। जहां आने वाले बच्चों से चंबा और हिमाचल सहित सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे जाएंगे। सही जवाब देने पर बच्चों को गिफ्ट भी दिए जा रहे है। इसमें टॉफी से लेकर चॉकलेट तक शामिल है। संस्थान की ओर से इस तरह की पहले करने का मकसद बच्चों का आईक्यू लेवल जानना है। प्रदर्शनी में बच्चों की जानकारी को भी रखा जा रहा है। वहीं, दूसरी तरफ बच्चों के मनोरंजन के लिए प्रदर्शनी में बॅज वॉयल लूप गेम सर्किट भी तैयार किया गया है। इस खेल को स्थिर-हाथ खेल या इलेक्ट्रॉनिक लूप गेम भी कहा जाता है। इससे बच्चों को एक सर्पीली लंबाई के साथ लूप को ताार से छूए बिना निर्देशित करना है। प्रदर्शनी में सुरेंद्र कुमार और जगन कुमार बच्चों को यह गतिविधियां करवा रहे है। गौरतलब है कि अंतराष्ट्रीय मिंजर मेले के दौरान बच्चों के ज्ञानावर्धन के लिए तरह तरह की गतिविधियां विभाग की ओर से की जाती है।
इनसेट
क्या है बज वॉयर गेम
वायर लूप गेम या बज़ वायर एक ऐसा खेल है जिसमें एक धातु के लूप (एक जांच) को तार की एक सर्पीली लंबाई के साथ लूप को तार से छुए बिना निर्देशित करना शामिल है। लूप और तार एक शक्ति स्रोत से इस तरह जुड़े होते हैं कि यदि वे स्पर्श करते हैं तो वे एक बंद विद्युत परिपथ बनाते हैं । यह परिपथ किसी प्रकार के प्रकाश या ध्वनि उत्सर्जक उपकरण से जुड़ा होता है, ताकि जब लूप और तार स्पर्श करें तो प्रकाश उत्सर्जक उपकरण प्रकाशित हो जाए और ध्वनि उत्सर्जक उपकरण एक ध्वनि करे, पारंपरिक रूप से एक भिनभिनाने वाली आवाज रहती है। खेल के व्यावसायिक कार्यान्वयन में तार आमतौर पर एक ही अक्ष के साथ मुड़ा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
डाईट सरू मीडिया कॉर्डीनेटर डॉ कविता बिजलवान ने बताया कि प्रदर्शनी में बच्चों के लिए मनोरंजन और उनके ज्ञानावर्धन के लिए गतिविधियां शामिल की गई है। कहा कि इससे बच्चों को आईक्यू लेवल बढ़ेगा। साथ ही वैज्ञानिक गतिविधियों की ओर रूझान भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें