फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: स्कूलों में बाल दिवस की धूम, चाचा नेहरू किए याद

Fri, 14 Nov 2025 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा कॉलेज में पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते एनएसयूआई के पदा​धिकारी
विज्ञापन
चंबा। जिलेभर के स्कूलों और अन्य संस्थानों में शुक्रवार को बाल दिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों आयोजित हुए और बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

डीएवी पब्लिक स्कूल हरदासपुरा में कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यातिथि सपना गुप्ता ने की। विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार गुलेरिया ने कहा कि अभिभावक बच्चों के अच्छे मार्गदर्शक बनें, उन्हें सही दिशा दें और उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाने में सहयोग दें।
उधर, सुल्तानपुर स्थित इरा अकादमी में कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक टीसी सावन ने की। संस्थान के विद्यार्थियों ने चाचा नेहरू के जीवन पर आधारित भाषण और कविताएं पढ़ीं। इस दौरान प्रबंध निदेशिका दिव्या बदली और शिक्षक रंजीता ठाकुर, शिल्पा बनवाल, सरोज कुमारी और वंदना शर्मा मौजूद रहीं। एनएसयूआई इकाई चंबा की ओर से महाविद्यालय परिसर में बाल दिवस के मौके पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

उधर, राजकीय प्राथमिक पाठशाला दरकोटी में बाल दिवस मनाया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रभारी दिनेश कुमार ने की। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। वहीं, भारतीय पब्लिक स्कूल चंबा में कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य बृज लाल ठाकुर ने की। बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों नृत्य, गीत और कविताओं से समां बांधा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें