भजन-कीर्तन - मुगला स्थित शनिदेव मंदिर में विशेष पूजा और भजन-कीर्तन पूर्वाह्न 11:00 बजे से किया जाएगा।
बैठक -
सुबह 10:00 बजे - व्यापार मंडल बनीखेत की बैठक सुबह 10:00 बजे से होगी, जिसमें व्यापारियों की समस्या पर चर्चा होगी।
पूर्वाह्न 11:00 बजे - उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया भरमौर में विकासात्मक कार्याें की बैठक की अध्यक्षता पूर्वाह्न 11:00 बजे करेंगे।
क्रिकेट - ऐतिहासिक चौगान में राजकुमार ब्रिजेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत खज्जियार और दुनाली के मैच सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा।
अभ्यास - चौगान में युवा फुटबाल की आगामी प्रतियोगिता के लिए प्रशिक्षकों से खेल के गुर शाम 6:00 बजे से सीखेंगे।