फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल के बाद आए बदलावों बारे बच्चों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चाइल्ड लाइन चंबा की ओर से ग्राम पंचायत भडोह के गांव तुंगली में आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों और अन्य लोगों के साथ सीधा संवाद किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान टीम सदस्य पंकज कुमार और काउंसलर नीता देवी ने बाल संरक्षण के मुद्दों सहित कोविड-19 के कारण बच्चों में आए मानसिक बदलाव के लिए मनो सामाजिक समर्थन पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को कोविड-19 काल के दौरान विभिन्न समस्याओं और मानसिक सोच में बदलाव के संबंध में विस्तार पूर्वक बताया गया। कार्यक्रम को आकर्षक और प्रभावी बनाने के लिए बच्चों के साथ विभिन्न गतिविधियां भी की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को साइबर क्राइम, घरेलू हिंसा के कारण बच्चों पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों के बारे में भी अवगत करवाया गया। टीम सदस्यों ने बताया कि कोरोना महामारी को लेकर सरकार और प्रशासन की ओर से समय-समय पर निर्देश जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि इन निर्देशों की पूर्ति करें, ताकि कोरोना महामारी से बचाव हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें