फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गेठी पंचायत में घर में खेलते खेलते गिरी 11 वर्षीय बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जनजातीय क्षेत्र भरमौर के तहत ग्राम पंचायत दुर्गेठी में 11 वर्षीय बच्ची की खेलते समय आंगन में गिरने से मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार सुबह करीब नौ बजे पेश आया। बच्ची को परिजनों ने उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। मगर यहां बच्ची को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बच्ची की पहचान वंशिता पुत्री संजय कुमार निवासी घरेट डाकघर दुर्गेठी तहसील भरमौर चंबा के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम पुलिस निगरानी में करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने मामले में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है।
जानकारी के अनुसार वंशिता सुबह के समय अपने घर के आंगन में खेलते समय गिर गई। इससे बच्ची बेसुध हो गई। परिजनों ने बच्ची को उठाया और उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां परिजनों ने बच्ची केे इमरजेंसी कक्ष में पहुंचाया।
विज्ञापन

मगर चिकित्क ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना सिटी चौकी पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस टीम पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा। इसके साथ ही परिजनों के बयान भी दर्ज किए।
बच्ची के गिरने की कोई चोट नहीं है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गिरने से एक बच्ची की मौत हो गई है। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें