फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ककीरा लाहड़ू मार्ग पर ट्रक और बाईक टकराई, बाईक चालक हुआ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। ककीरा-लाहडू़ मार्ग पर नाग मोड़ के समीप एक ट्रक और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस घटना में बाइक चालक को चोटें आई हैं। घायल को प्राथमिक उपचार के लिए ककीरा अस्पताल लेकर जाया गया।
विज्ञापन

यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे नूरपुर अस्पताल रेफर कर दिया है। मगर यहां भी तबीयत में सुधार न होने पर उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। यहां घायल का उपचार चल रहा है। घायल की पहचान राजकुमार पुत्र डुमणु राम निवासी ब्रेयू, डाकघर तारागढ़ तहसील भटियात चंबा के रूप में हुई।
जानकारी के अनुसार राजकुमार बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान एक ट्रक आया। इससे दोनों में भिड़ंत हो गई। ट्रक को रिंकू कुमार पुत्र चंदु राम निवासी ओहरा डाकघर ककीरा तहसील भटियात चला रहा था। घटना के बाद चालक ने ट्रक हटा लिया।
विज्ञापन

इसकेे बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए ककीरा अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद पुलिस चौकी बकलोह से टीम भी मौके पर पहुंची।
पुलिस ने घायल के बयान दर्ज किए। पुलिस ने घायल बाइक चालक के खिलाफ भादंसं की धारा 279,337 व ट्रक चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 187 के तहत केस दर्ज कर लिया है। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें