फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: रामकृष्ण तिवारी के घर मेहमान बनकर पहुंचे मुख्यमंत्री, परिवार के लिए सपने के सच होने जैसा पल

Wed, 04 Nov 2026 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकृष्ण तिवारी के घर मेहमान बने मुख्यमंत्री, परिवार का सपना हुआ साकार
विज्ञापन

मक्की की रोटी, सरसों का साग और ऐहण की सब्जी समेत पहाड़ी पकवानों का लिया स्वाद
रामकृष्ण तिवारी बोले- कभी कल्पना नहीं की थी कि मुख्यमंत्री हमारे घर भोजन करने आएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
तीसा (चंबा)। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का चुराह दौरा देहग्रां निवासी रामकृष्ण तिवारी के परिवार के लिए जिंदगी का यादगार पल बन गया। मुख्यमंत्री उनके घर मेहमान बनकर पहुंचे और रात्रि ठहराव किया। परिवार को दो दिन पहले उनके आगमन की सूचना मिली थी। इसके बाद घर में पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों की तैयारियां शुरू हो गई थीं।
रामकृष्ण तिवारी ने कहा कि उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि प्रदेश के मुख्यमंत्री उनके घर आएंगे और साथ बैठकर भोजन करेंगे। मुख्यमंत्री से उनका पहले कोई परिचय भी नहीं था। उनके लिए यह किसी सपने के सच होने जैसा अनुभव है।
विज्ञापन

परिवार की महिलाओं ने पारंपरिक अंदाज में मक्की की रोटी, सरसों का साग, गेहूं के लड्डू, ऐहण और बिच्छू बूटी का साग सहित कई पहाड़ी पकवान तैयार किए। मुख्यमंत्री ने इन व्यंजनों का स्वाद लिया।
विज्ञापन

रामकृष्ण तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश के लिए अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होंने उनसे आग्रह किया कि गरीब और आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता दी जाए तथा जरूरी काम बिना वजह लंबित न रखे जाएं। मुख्यमंत्री के गांव में रात्रि ठहराव से स्थानीय ग्रामीणों में भी उत्साह है। लोगों को अपनी समस्याएं और मांगें सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का अवसर मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें