फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मां के तबादले के लिए सीएम के सामने फूट-फूटकर रोई बेटी वंशिका, घर के पास तैनाती की लगाई गुहार

Wed, 04 Nov 2026 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
मां के तबादले के लिए सीएम के सामने फूट-फूटकर रोई बेटी वंशिका, घर के पास तैनाती की लगाई गुहार
विज्ञापन

तीन साल से नेरवा में तैनात हैं जेबीटी अध्यापिका नारो, 700 किलोमीटर दूर रहने को मजबूर परिवार
बेटी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के सामने लगाई भावुक गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
तीसा (चंबा)। मां से तीन साल की दूरी का दर्द एक बेटी की आंखों से आंसू बनकर छलक पड़ा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के सामने चौथी कक्षा तक मां के साथ रहने वाली वंशिका ठाकुर अपनी मां के तबादले की फरियाद करते हुए रो पड़ी। उसने मुख्यमंत्री से भावुक अपील की कि उसकी मां को घर के नजदीक किसी स्कूल में तैनाती दी जाए, ताकि वह उनके साथ रह सके।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने परिवार को जल्द उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया। चुराह क्षेत्र की जेबीटी अध्यापिका नारो पिछले करीब तीन वर्षों से शिमला जिले के नेरवा में सेवाएं दे रही हैं। घर से लगभग 700 किलोमीटर दूर तैनाती होने के कारण परिवार को अलग रहना पड़ रहा है। वंशिका ने मुख्यमंत्री को बताया कि वह चौथी कक्षा तक मां के साथ रहती थी, लेकिन अब पांचवीं कक्षा में उसका दाखिला घर के नजदीक स्कूल में करवाना पड़ा है। वह नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा की तैयारी भी कर रही है। मां के दूर रहने से उसे कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान चंद्रू स्कूल में शिक्षकों की कमी का मामला भी मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया गया। बताया गया कि पिछले वर्ष स्कूल में पांच शिक्षकों की नियुक्ति की गई थी, लेकिन किसी ने भी ज्वाइन नहीं किया। इससे स्कूल में शिक्षकों के पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। वंशिका की पीड़ा सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने उसे और उसकी मां को भरोसा दिलाया कि अध्यापिका नारो को उनके विधानसभा क्षेत्र में घर के नजदीक किसी स्कूल में तैनात करने के लिए जल्द उचित कदम उठाए जाएंगे। मुख्यमंत्री के आश्वासन से परिवार को उम्मीद बंधी है कि तीन वर्षों से चली आ रही दूरी जल्द खत्म होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें