फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: वॉलीबाल में छतराड़ी विजेता

Mon, 03 Mar 2025 06:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के पुलिस मैदान बारगाह में खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान ​खिलाड़ी।संवाद
विज्ञापन
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में नेहरू युवा केंद्र के सौजन्य से आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विभिन्न गेम्स के रोमांचक मुकाबले हुए। रस्साकशी में करियां की टीम विजेता रही, जबकि केंद्रीय विद्यालय की टीम उपविजेता बनी। वॉलीबाल में छतराड़ी विजेता और कियाणी उपविजेता रही।
विज्ञापन

कबड्डी में खेलो इंडिया सेंटर चमीणू की टीम विजेता और चमीणू की दूसरी टीम उपविजेता रही। 100 मीटर दौड़ में निशांत ने पहला, मनोज ने दूसरा और अनिल कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, दूसरी तरफ महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में दिव्या और अफसाना ने पहला, रितिका ने दूसरा और ममता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर एएसपी चंबा शिवाली मेहला मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को प्रमाण पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और खेलों में सक्रिय भागीदारी की अपील की। जिला युवा अधिकारी विवेक कुमार ने भी युवाओं को खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कमलकांत ने रैफरी की भूमिका निभाई, जबकि आयोजन में मंजीत, केवल कुमार, भुवनेश सिंह कटोच, मुहम्मद रफी और बंटू कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें