फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पुलिस में शिकायत के बाद कल से शुरू होने वाले शतरंज प्रतियोगिता रद्द

Fri, 11 Oct 2024 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में 13 अक्तूबर को होने वाली शतरंज प्रतियोगिता रद्द हो गई है। जिला चंबा शतरंज एसोसिएशन की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने के बाद यह प्रतियोगिता रद्द की गई है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. संजीव सूरी ने बताया कि जिला चंबा शतरंज एसोसिएशन के नाम का इस्तेमाल कर कुछ लोग असांविधानिक तरीके से 13 अक्तूबर को प्रतियोगिता का आयोजन करवा रहे थे। इसकी भनक लगते ही उन्होंने आयोजकों के विरुद्ध एसोसिएशन की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है।
उन्होंने बताया कि जिला चंबा शतरंज एसोसिएशन एक पंजीकृत एसोसिएशन है। इसका पंजीकरण नंबर एचपीसीडी- 7579 है। एसोसिएशन के नाम से कोई भी व्यक्ति अथवा संस्था किसी प्रकार का आयोजन करवाने के लिए अधिकृत नहीं है। लोगों को गुमराह कर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा था। अवैध रूप से शुल्क की वसूली भी की जा रही थी। इसके अलावा विजयी होने वाले खिलाड़ियों को जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग दिलवाने का झूठा दावा किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि केवल पंजीकृत जिला शतरंज एसोसिएशन की ओर से करवाई जा रही प्रतियोगिताओं के विजेता ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए योग्य होते हैं। इस मौके पर जिला चंबा शतरंज एसोसिएशन से उपाध्यक्ष नवजोत जोशी, संयुक्त सचिव अभिनव शर्मा, जितेश शर्मा, चंदन सहगल और विशाल शर्मा भी उपस्थित रहे। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि इस मामले को लेकर एक शिकायत मिली है। कहा कि मामले की गहनता से जांच की जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें