फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा में शतरंज प्रतियोगिता 2 नवंबर से

Wed, 29 Oct 2025 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
संजीव चोपड़ा।संवादकचालू वाली खबर के साथ
विज्ञापन
चंबा। जिला शतरंज संघ 2 नवंबर से पंडित ऋषभ देव शर्मा मेमोरियल रैपिड ओपन और महिला शतरंज प्रतियोगिता करवाएगा। बड़ोत्रा पार्किंग चौतड़ा में यह प्रतियोगिता करवाई जाएगी। संघ के अध्यक्ष संजीव सूरी ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य शतरंज के प्रति उत्साह बढ़ाना और प्रतिभागियों को मंच प्रदान करना है। इसमें प्रदेश भर के शतरंज प्रेमियों और खिलाड़ियों के शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष इस प्रतियोगिता में जबरदस्त उत्साह रहा। इस बार भी ऐसा ही देखने को मिल रहा है। डॉ. विद्यासागर शर्मा द्वारा प्रायोजित किया जा रहा है, जिनका इस खेल के प्रति योगदान अत्यंत सराहनीय है। इसमें भाग लेने का प्रवेश शुल्क 300 रुपये प्रति खिलाड़ी होगा और अंतिम तिथि 31 अक्तूबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें