फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भरमौर में भी बंद रखीं केमिस्टों ने दुकानें

Wed, 20 May 2026 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। मेडिकल केमिस्ट एसोसिएशन ने ऑनलाइन दवा बिक्री और ई-फार्मेसी प्लेटफॉर्म के विरोध में अपनी दुकानें बंद रखीं। कई निजी क्लीनिक भी बंद नजर आए।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय सनियाल, महासचिव राजीव कुमार और कोषाध्यक्ष संजू कुमार ने कहा कि बिना उचित नियंत्रण के ऑनलाइन माध्यम से दवाइयों की बिक्री मरीजों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। उन्होंने फर्जी पर्ची, एंटीबायोटिक दवाओं के दुरुपयोग और नकली दवाइयों की बिक्री की आशंका जताते हुए सरकार से सख्त नियम बनाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में लोगों को दवाइयों की गुणवत्ता और उपलब्धता से जुड़ीं समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें