फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खज्जियार में पैराग्लाइडिंग करवाने वालों के लाइसेंस की जांच

Thu, 05 Oct 2023 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पर्यटन स्थल खज्जियार में पैराग्लाइडिंग करवाने वाले पायलटों के लाइसेंस सहित अन्य जरूरी कागजातों की जांच की गई। स्वास्थ्य, पर्यटन विभाग और पौंग डैम की संयुक्त टीम निरीक्षण के लिए वीरवार को खज्जियार पहुंची।
विज्ञापन

टीम के सदस्यों ने सबसे पहले पैराग्लाइडिंग पायलटों को एक स्थान पर बुलाया। उसके बाद उनके लाइसेंस की जांच की गई। उनके स्वास्थ्य की भी जांच की गई। इसके बाद संयुक्त टीम ने पैराग्लाइडिंग साइट दडोता का भी मुआयना किया।
जांच की गई कि सैलानियों को पैराग्लाइडिंग करवाते समय किसी प्रकार की लापरवाही तो नहीं बरती जा रही है। इसके अलावा जहां पैराग्लाइडर लैंड होता है, उस स्थान पर भी सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया गया।
विज्ञापन

संयुक्त टीम में शामिल जिला पर्यटन अधिकारी राजीव मिश्रा, स्वास्थ्य विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. करण हितैषी और पौंग डैम के सीनियर इंस्ट्रक्टर शामिल रहे। इन्होंने पैराग्लाइडिंग करवाने वाले पायलटों को सैलानियों को हवा में मनोरंजन करवाते समय जरूरी सुरक्षा नियम बरतने को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें