चंबा के भनौता स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी मैच के दौरान खिलाड़ी।स्त्रोत:संवाद
डलहौजी (चंबा)। छात्रा वर्ग की जोनल स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में रावमापा डलहौजी एथलेटिक्स में ओवरऑल चैंपियन रहा।
छात्रा वर्ग के लिए बनीखेत में जोनल स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें डलहौजी स्कूल की छात्राओं ने एथलेटिक्स और शतरंज में प्रथम स्थान हासिल किया। आरुषि ने सर्वश्रेष्ठ एथलेटिक्स का खिताब जीता। आरुषि ने 100 मीटर ऊंची और लंबी कूद में भी स्वर्ण पदक जीता। सोनाक्षी ने 600 मीटर दौड़ प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। स्नेहा ने डिस्कस थ्रो में सिल्वर मेडल और शाटपुट में कांस्य पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। शतरंज प्रतियोगिता में वर्षा ने प्रथम और तनिषा ने चौथा स्थान हासिल किया। इन छात्राओं का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। छात्राओं की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य नरेश चंदेल सहित अध्यापकों ने खुशी जताई है। प्रधानाचार्य ने छात्राओं के शानदार प्रदर्शन और उपलब्धि का श्रेय छात्राओं की कड़ी मेहनत और स्कूल के डीपीई अशोक कुमार और पीईटी सतीश कुमार को दिया है।