फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सीएचसी होली खुद बीमार, इलाज के लिए भटक रहे मरीज

Thu, 12 Feb 2026 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होली।संवाद
विज्ञापन
होली (चंबा)। प्रदेश सरकार भले ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का दावा करे, लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) होली की हकीकत कुछ और है। यहां स्टाफ की कमी की समस्या इतनी गंभीर है कि करीब 20 हजार ग्रामीणों को इलाज के लिए 75 किलोमीटर दूर चंबा मेडिकल कॉलेज का रुख करना पड़ता है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सीएचसी में पांच चिकित्सकों के पद स्वीकृत हैं, जिनमें तीन रिक्त हैं। तीन स्टाफ नर्साें के पद भी रिक्त हैं। दंत चिकित्सक का पद छह साल से सरकार भर नहीं पाई है। फार्मासिस्ट के सरकार ने यहां दो पद स्वीकृत किए है, लेकिन एक भी फार्मासिस्ट संस्थान नहीं तैनात नहीं है। प्रयोगशाला के लिए तकनीशियन की तैनाती भी सरकार नहीं कर पाई है। वहीं, रेडियोग्राफर का पद भरा हुआ है, लेकिन यह कर्मचारी अवकाश पर है। ऐसे में लोगों को एक्सरे की सुविधा भी नहीं मिल पा रही है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होली के तहत सांह, दयोल, बजोल, न्याग्रां, ग्रौंडा, कुठेड़, क्वारंसी, कुलेठ, लामू, चन्हौता और सिंयुर की आबादी निर्भर करती है।
विज्ञापन


ऑर्डर होते हैं, पर ट्रांसफार का जुगाड़ कर लेते हैं कर्मचारी
तीन महीने पहले संस्थान में तीन स्टाफ नर्साें की तैनाती के ऑर्डर हुए थे, लेकिन ज्वाइनिंग करने के बाद मात्र तीन माह में स्टाफ नर्साें ने अपना ट्रांसफर करवा लिया है। लोगों का कहना है कि जनजातीय क्षेत्र होने के कारण यहां स्टाफ कम ही टिकता है।
रिक्त पदों के बारे में उन्हें जानकारी है। इस बारे में सरकार को अवगत करवाया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही सरकार इन पदों को भरेगी। दिपेश बराड़, खंड चिकित्सा अधिकारी, भरमौर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें