फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मिंजर मेले में पहली बार सजेगी चौपड़, विजेता को मिलेंगे 21 हजार

Thu, 23 Jul 2026 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतराष्ट्रीय मिंजर मेले में पौराणिक चौपड़ प्रतियोगिता का होने जा रहा आयोजन
विज्ञापन

भरमौर क्षेत्र का लोकप्रिय खेल है चौपड़, अब अंतराष्ट्रीय मेले में होगा आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में पहली बार पारंपरिक एवं पौराणिक चौपड़ (कौड़ी) प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके विजेता को 21 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन

नई पहल से मेले में आने वाले लोगों को हिमाचल की समृद्ध लोक संस्कृति और पारंपरिक खेलों से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। चौपड़ विशेष रूप से भरमौर क्षेत्र का लोकप्रिय पारंपरिक खेल है। यह वर्षों से स्थानीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रहा है। अब इसे अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के मंच पर स्थान मिलने से इस खेल को नई पहचान और मंच मिलने की उम्मीद है। प्रतियोगिता के माध्यम से युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के साथ पारंपरिक खेलों के संरक्षण और प्रचार-प्रसार को भी बढ़ावा मिलेगा। प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे और रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने बताया कि पहली बार चौपड़ प्रतियोगिता में मिंजर मेले में होने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें