चंबा। चेक बाउंस मामले में उद्घोषित अपराधी को पीओ सेल चंबा ने देहरादून के लक्ष्मणपुर से गिरफ्तार किया है। भगौड़े की पहचान प्रदीप थापा पुत्र राम प्रसाद निवासी लक्ष्मणपुर जिला देहरादून के रूप में हुुई। प्रदीप पिछले काफी समय से पुलिस को चकमा दे रहा था। मगर पीओ सेल चंबा की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सफलता हासिल की है।
पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार प्रदीप थापा को चेक बाउंस मामले में डलहौजी की अदालत ने वर्ष 2016 में उद्घोषित अपराधी घोषित किया था। पुलिस को चकमा देकर अलग-अलग में जगह में प्रदीप रह रहा था। प्रदीप को पकड़ने के लिए जिला चंबा के पीओ सेल ने योजना तैयार की। इसके तहत एक टीम का गठन किया गया।
टीम को सूचना मिली कि प्रदीप देहरादून क्षेत्र में है। सूचना के आधार पर देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस ने दबिश दी। मंगलवार को टीम ने प्रदीप को लक्ष्मणपुर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। इसके बाद भगौड़े को चंबा लाया जा रहा है। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है।