चंबा। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर तुन्नूहट्टी बैरियर के समीप पुलिस ने एक व्यक्त को चरस के साथ पकड़ा है। पुलिस टीम ने तलाशी के दौरान आरोपी से 808 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान लालो गांव तुलगा चंबा के रूप में हुुई।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 6: 30 बजे पुलिस चैक पोस्ट तुन्नूहट्टी का पुलिस दल बैरियर पर नियमित ड्यूटी पर तैनात था। इस दौरान वाहनों की नियमित रूप से चेकिंग की जा रही है। चेकिंग के दौरान लालो नैणीखड्ड की तरफ से पैदल आ रहा था जो कि पुलिस को देखकर घबरा गया और भागने का प्रयास करने लगा।
पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी को दबोच लिया। जब उसकी तलाशी ली गई तो आरोपी के पास बैग से 808 ग्राम चरस बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम लालो बताया। पुलिस ने जब उसके बैग की तलाशी ली तो बैग से 808 ग्राम चरस बरामद की।
पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ चुवाड़ी थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एसपी चंबा डॉ मोनिका ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने 808 ग्राम चरस बरामद की। मामले की जांच की जा रही है।