फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार दो लोगों से चरस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। सलूण-हलूरी मार्ग पर पुलिस ने हलूरी चौक के पास कार सवार दो लोगों को चरस के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों से 646 ग्राम चरस बरामद कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। आरोपियों की पहचान जोेगिंद्र सिंह निवासी डांड डाकघर किहार और मोहम्मद अली गांव जंगलोग डाकघर किहार तहसील सलूणी के रूप में हुई। एसपी अरुल कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20,25 और 29 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना किहार की टीम ने सलूणी-हलूरी मार्ग पर हलूरी चौक के पास नाका लगा रखा था। इस दौरान वाहनों की रुटीन जांच की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने जब हलूरी चौक से गुजर रही एक कार को रोका तो कार सवार घबरा गए। पुलिस ने शक के आधार पर गाड़ी की तलाशी ली तो 646 ग्राम चरस बरामद की गई।
एसपी ने बताया कि कार की तलाशी के दौरान दो व्यक्तियों से 646 ग्राम चरस बरामद की गई है। उन्होंने कहा कि आगामी छानबीन की जा रही है। नशे का धंधा करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें