फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वांगल गदेटी चौक के समीप राहगीर से पकड़ी 418 ग्राम चरस, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत(चंबा)। ब्रंगाल-खैरी मार्ग पर वांगल गदेटी चौक के समीप राज्य मादक नियंत्रण इकाई कांगड़ा की टीम ने एक चरस तस्कर को धर दबोचा है। टीम ने तलाशी के दौरान व्यक्ति के कब्जे से 418 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी की पहचान पवन कुमार निवासी गांव तलहेठ औहरा तहसील सलूणी के रूप में हुई।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्रंगाल-खैरी मार्ग पर राज्य मादक नियंत्रण इकाई कांगड़ा की टीम वीरवार शाम को एएसआई करतार सिंह की अगुवाई में वांगल गदेटी चौक के समीप गश्त पर थी। इसी दौरान आरोपी पवन कुमार पहुंचा। जहां मौजूद टीम ने उसे पूछताछ के लिए रोका। टीम ने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 418 ग्राम चरस बरामद की गई। टीम ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मुकदमा दर्ज कर लिया है। टीम में मोहम्मद असलम, मनोहर लाल, कांस्टेबल संजय कुमार व अरुण कुमार मौजूद रहे। एसपी चंबा अरूल कुमार ने खबर की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें