यह मामला मंगलवार की देर शाम उस समय पेश आया जब पुलिस चौकी सिहुंता ने इस मार्ग पर नाका लगा रखा था। उसी समय एक व्यक्ति जो वहां से गुजर रहा था कि शक के आधार पर तलाशी ली गई तो उससे लगभग 140 ग्राम चरस बरामद पाई गई। पुलिस से चरस को फौरन कब्जे में लेकर वृद्घ सर्वो पुत्र प्रवीण गांव भोंटा पंचायत गरनोटा के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया। इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी डलहौजी संतोष शर्मा ने कहा कि आरोपी को कोट में पेश करके उससे पूछताछ की जाएगी।