फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ककियां स्कूल में सांप निकलने से अफरा-तफरी

Thu, 16 Apr 2026 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। ककियां स्कूल में विद्यार्थियों में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मिड-डे मील का खाना तैयार करने वाले रसोई घर में सांप निकल आया। वर्कर सांप को देखकर बाहर की तरफ भागे।
विज्ञापन

उन्हें देखकर बच्चों में भी हड़कंप मच गया। अध्यापकों ने बच्चों को एक स्थान पर सुरक्षित खड़ा कर दिया। इसके बाद स्नेक कैचर सैम को बुलाया गया। उन्होंने रसोई घर में छिपे सांप को रेस्क्यू किया। डिब्बे में बंद कर सांप को स्कूल से दूर ले जाकर जंगल में सुरक्षित छोड़ा। उन्होंने बच्चों को सांप की जहरीली प्रजातियों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हर सांप जहरीला नहीं होता, बस सांप को पहचान करने की जानकारी होनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें