फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुराह में कोसमोस हाइड्रो प्रोजेक्ट चांजू-दो का क्रशर प्लांट किया गया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
चांजू (चंबा)। चंबा के चुराह में चल रहे कोसमोस हाइड्रो प्रोजेक्ट चांजू-दो में बिना अनुमति चलाया जा रहा क्रशर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने वीरवार को सील कर दिया।
विज्ञापन

बिजली बोर्ड ने क्रशर में लगे डीजी सेट को सील किया। जब प्रशासन और प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड की टीम क्रशर को सील करने के लिए मौके पर पहुंची तो वहां से प्रोजेक्ट और कंपनी के अधिकारी गायब हो गए थे।
क्रशर में काम करने वाला एक कर्मचारी ही वहां मौजूद था। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने क्रशर चलाने को लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए कंपनी को कई बार नोटिस जारी किया था। कंपनी ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। क्रशर से ध्वनि सहित अन्य प्रदूषण हो रहा था।
विज्ञापन

नाले से पत्थर निकालकर क्रशर में इस्तेमाल किए जा रहे थे। लोगों ने बोर्ड को इसकी शिकायत की थी। वीरवार को बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता राहुल शर्मा, एसडीएम चुराह मनीष चौधरी, नायब तहसीलदार लतीफ मोहम्मद, कानूनगो देसी राम, पटवारी महिंद्र सिंह, एएसआई जगदीश कुमार, बिजली बोर्ड के एसडीओ दीवान चंद और जेई गोपाल सिंह मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की।
बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि चांजू में हाइड्रो प्रोजेक्ट के क्रशर को सील किया गया है। क्रशर चलाने को लेकर औपचारिकताएं पूरी नहीं थी। एसडीएम चुराह की मौजूदगी में क्रशर को सील किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें