चंबा। शहर के साथ लगते लोअर जुलाहकड़ी मोहल्ले से कर्फ्यू हटा दिया गया है। इस बारे में उपमंडलीय प्रशासन ने निर्देश जारी कर दिए हैं।
अब यहां कारोबारी दुकानें खोल सकेंगे। इसके साथ ही लोगों की आवाजाही भी शुरू होगी। कुछ दिन पहले प्रशासन ने लोअर जुलाहकड़ी मोहल्ले को सील किया था।
एक साथ पांच कोरोना के मामले सामने आने के बाद प्रशासन ने यह आदेश जारी किए थे। कंटेनमेंट जोन बनने के बाद प्रशासन ने यहां बड़े स्तर पर सैंपलिंग की। इसमें सभी सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
इसको देखते हुए अब मोहल्ले से कर्फ्यू को हटा दिया गया है। वहीं, प्रशासन ने लोगों से आह्वान किया कि वे सामाजिक दूरी के नियम का पालन करें और मास्क पहनकर ही घरों से बाहर निकलें।
एसडीएम चंबा शिवम प्रताप सिंह ने बताया कि लोअर जुलाहकड़ी मोहल्ले को खोल दिया है। कोई नया मामला सामने नहीं आने के बाद प्रशासन ने यह आदेश जारी किए हैं।