फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: लोगों के लिए खुल गया चंबा का ऐतिहासिक मैदान

Wed, 17 Apr 2024 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा का ऐतिहासिक चौगान खुलने के बाद बैठे लोग।संवाद
विज्ञापन
इम्पैक्ट
विज्ञापन

-
लोगों के लिए खुल गया चंबा का ऐतिहासिक मैदान
चौगान के जीर्णोद्धार का कार्य करने के लिए नवंबर में कर दिया गया था बंद
पांच महीने तक नहीं होती है मैदान में किसी भी प्रकार की कोई गतिविधि
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चंबा का ऐतिहासिक चौगान नंबर एक बुधवार को आम जनमानस की आवाजाही के लिए खुल गया। इसके चलते लोगों ने राहत की सांस ली।
बुधवार को चौगान नंबर एक खुलने के बाद काफी संख्या में लाेगों ने समय बिताया और आराम भी फरमाया। हर साल 15 अप्रैल के दिन चौगान लोगों के लिए खुल जाता है, मगर इस बार प्रशासन की ओर से 17 अप्रैल को चौगान को लोहे की जंजीरों से मुक्त किया। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नवंबर के दूसरे सप्ताह में चौगान को बंद कर दिया जाता है, जिससे चौगान के जीर्णोद्धार का कार्य किया जा सके। करीब पांच माह तक चौगान में आम जनमानस की आवाजाही पर ब्रेक रहती है। साथ ही कोई भी गतिविधि नहीं होती। 15 अप्रैल को चौगान खुलता है। इसके बाद खेलकूद प्रतियोगिताएं चौगाान में होती हैं, दूसरी तरफ ऐतिहासिक मिंजर मेला सहित दशहरा पर्व का आयोजन चौगान में ही होता है। लोगों में रमेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, अमित कुमार, सुरजीत कुमार और धर्मेंद्र कुमार ने चौगान को खोलने पर जिला प्रशासन का आभार जताया है। उपायुक्त चंबा मुकेश रेपस्वाल ने बताया कि चौगान नंबर एक को खोल दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें