फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: विधायक हंसराज मामले में अदालत में पेश नहीं हुए गवाह

Mon, 30 Mar 2026 08:35 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।

सार

 न्यायालय में गवाहों की सुनवाई होनी थी, लेकिन उनके पेश न होने पर 23 अप्रैल की तिथि मिली। 
विज्ञापन
अदालत(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुराह के विधायक डॉ. हंसराज उनके विरुद्ध चल रहे पाॅक्सो एक्ट के मामले में सोमवार को विशेष न्यायाधीश (सेशन जज) के समक्ष पेश हुए। न्यायालय में गवाहों की सुनवाई होनी थी, लेकिन उनके पेश न होने पर 23 अप्रैल की तिथि मिली। इससे पूर्व मार्च माह के आरंभ में चार्ज फ्रेम हुए थे।

विज्ञापन


चुराह के विधायक को 27 नवंबर 2025 को चंबा न्यायालय से नियमित जमानत मिलने के बाद पुलिस ने दो माह के भीतर ही अदालत में चालान पेश किया। विधायक ने न्यायालय में उपस्थित होकर मुचलका (बांड) भरा, जिसमें लिखा है कि न्यायालय की ओर से जब-जब बुलाया जाएगा, वह प्रत्येक पेशी पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। यह मामला चुराह की एक युवती की ओर से लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद सामने आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें