फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा ने सूबे में सबसे पहले पूरा किया परख मूल्यांकन

Sun, 26 Apr 2026 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 22 स्कूलों में फील्ड इन्वेस्टिगेटर बनकर पहुंचे 22 डीएलएड प्रशिक्षु
विज्ञापन

गणित, हिंदी और अंग्रेजी विषयों का जाना तीसरी कक्षाओं के बच्चों का स्तर
संवाद न्यूज एजेंसी

चंबा। सूबे में चल रहे परख मूल्यांकन में चंबा जिले ने बाजी मारी है। जिले के 22 स्कूलों में फील्ड इन्वेस्टिगेटर बनकर पहुंचे डीएलएड प्रशिक्षुओं ने एक ही दिन में मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया है। इसकी रिपोर्ट भी तैयार कर दी है।
इसे एनसीईआरटी मुख्यालय भेज दिया है। मूल्यांकन से पहले डीएलएड के चयनित 22 प्रशिक्षुओं को विशेष प्रशिक्षण दिया गया था। प्रशिक्षण के दूसरे दिन ही उन्हें बतौर इन्वेस्टिगेटर भेजा गया। फील्ड इन्वेस्टिगेटर को एनसीईआरटी और एससीईआरटी की ओर से टैबलेट उपलब्ध करवाए गए। इन्हीं टैबलेट्स के माध्यम से चयनित विद्यालयों में कक्षा तृतीय के विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया गया। यह मूल्यांकन फाउंडेशनल लर्निंग स्टडी ग्रेड-3 के तहत किया गया। इसमें विद्यार्थियों की हिंदी, अंग्रेजी और गणित विषयों में अधिगम उपलब्धियों का परीक्षण किया गया। यह परीक्षण डिजिटल माध्यम से हुआ।
विज्ञापन


समग्र शिक्षा के जिला परियोजना अधिकारी एवं गुणात्मक शिक्षा उपनिदेशक विकास महाजन ने बताया कि यह मूल्यांकन पूरा कर लिया गया है। परख के तहत 22 फील्ड इन्वेस्टिगेटरों ने मूल्यांकन कार्य डिजिटल माध्यम से किया।
विज्ञापन








इन स्कूलों में पहुंचे फील्ड इन्वेस्टिगेटर
बाथरी, पनसेई, भरमौर, टोली, भलोठ, डीएवी स्कूल चंबा, किड्स इंटरनेशनल स्कूल चंबा, मेंगल, साहला, कुट, लिल्ह, थरेड़, भौंई, अरयास, जूरी, लेसवीं, सुंगल, भड़ोल, ददरियाड़ा, द्रेकड़ी, करवाल और नगाली में डिजीटल मूल्यांकन किया।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें