फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: चंबा में टिप्पर और बस की आमने-सामने टक्कर, हाईवे पर लंबा जाम; परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थी फंसे

Sun, 02 Aug 2026 09:31 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।

सार

चंबा के भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह टिप्पर और निजी बस की आमने-सामने टक्कर के बाद लंबा जाम लग गया। दोनों वाहन सड़क के बीच फंस जाने से कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। जाम के कारण प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे कई अभ्यर्थियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को हटाया और यातायात बहाल कराया।

विज्ञापन
टिप्पर और निजी बस की टक्कर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंबा जिले के भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह एक टिप्पर और निजी बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहन सड़क के बीचोंबीच फंस गए, जिससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात काफी देर तक पूरी तरह बाधित रहा।

विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त टिप्पर और निजी बस को सड़क से हटाने की कार्रवाई शुरू की। काफी मशक्कत के बाद दोनों वाहनों को हटाया गया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि टिप्पर और निजी बस दोनों को नुकसान पहुंचा है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन


हाईवे पर लगे लंबे जाम का असर बनीखेत में आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों पर भी पड़ा। कई परीक्षार्थी समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने को लेकर चिंतित नजर आए और उन्हें काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ा। यातायात बहाल होने के बाद ही वे अपने गंतव्य की ओर रवाना हो सके। पुलिस ने वाहन चालकों से राष्ट्रीय राजमार्ग पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने, सुरक्षित दूरी बनाए रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें