फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सैलानियों के लिए खुलेगा चंबा का मेहमाननवाजी वाला दरवाजा

Sat, 26 Sep 2026 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी-खज्जियार में स्वागत की खास तैयारी, पर्यटकों को स्थानीय संस्कृति से जोड़ने की कवायद
विज्ञापन

खज्जियार में सांस्कृतिक संध्या की तैयारी, कारोबारियों को पर्यटन दिवस पर बढ़ती आमद की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पर्यटन दिवस पर चंबा के पर्यटन कारोबार को नई रौनक मिलने की उम्मीद है। जिले के प्रमुख पर्यटन केंद्र डलहौजी और खज्जियार में सैलानियों के स्वागत के लिए पर्यटन कारोबारियों ने खास तैयारियां की हैं।
इन दिनों दोनों स्थानों पर पर्यटकों की आमद कम है, लेकिन कारोबारियों को उम्मीद है कि पर्यटन दिवस पर सैलानियों की संख्या बढ़ेगी। पर्यटकों को केवल घूमने का अनुभव ही नहीं, बल्कि स्थानीय संस्कृति और चंबा की पहचान से जोड़ने पर भी जोर रहेगा।
विज्ञापन


पर्यटन दिवस पर पर्यटकों का विशेष तौर पर स्वागत किया जाएगा। डलहौजी में आने वाले हर पर्यटक का बेहतर तरीके से स्वागत करना पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों की प्राथमिकता रहती है। पर्यटकों को यहां की प्राकृतिक सुंदरता और स्थानीय संस्कृति से रूबरू करवाने के भी प्रयास किए जाएंगे। - मनोज चड्ढा, मुख्य संरक्षक, डलहौजी होटल एसोसिएशन

पर्यटकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाने के साथ उन्हें सुखद अनुभव देने पर जोर रहेगा। डलहौजी और खज्जियार जिले के प्रमुख पर्यटन केंद्र हैं। पर्यटन दिवस के अवसर पर कारोबारियों की ओर से सैलानियों के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। - नरेंद्र पुरी, अध्यक्ष, होटल एसोसिएशन डलहौजी

चंबा और डलहौजी में प्राकृतिक सौंदर्य के साथ धार्मिक और साहसिक पर्यटन की भी अपार संभावनाएं हैं। पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं और सड़क संपर्क मिलने से पर्यटन कारोबार को और गति मिल सकती है। - राजीव शर्मा, होटल व्यवसायी

पर्यटन क्षेत्र स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार का बड़ा माध्यम है। पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं, स्वच्छ वातावरण और स्थानीय संस्कृति से जोड़ने पर क्षेत्र में पर्यटकों का ठहराव बढ़ाया जा सकता है। - राकेश कुमार, होटल व्यवसायी

चंबा की प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध संस्कृति देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करती है। पर्यटन स्थलों पर बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने और प्रचार-प्रसार बढ़ाने की जरूरत है, ताकि अधिक पर्यटक यहां पहुंचें और स्थानीय कारोबार को लाभ मिले। - राज कुमार, होटल व्यवसायी
विज्ञापन


मिनी स्विजरलैंड के नाम से विख्यात खज्जियार में पर्यटन दिवस खास तौर पर मनाने की योजना हैं। गर्म जोशी के साथ पर्यटकों का स्वागत किया जाएगा। साथ ही उनके लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम की संध्या भी रखने की योजना है। - हर्ष पुरी, होटल व्यवसायी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें