फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े तीन घंटे बंद रही चंबा-तीसा मार्ग पर वाहनों की आवाजाही

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर कल्हेल के पास दो जगहों पर पहाड़ी दरकने से मार्ग घंटों बाधित रहा। इस वजह से सैकड़ों लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़क बाधित होने से कई बसों समेत सैकड़ों वाहन फंसे रहे। इस वजह से लोग घंटों जाम में फंसे रहे। इसके बाद लोनिवि ने कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को खोलकर वाहनों की आवाजाही बहाल की। सड़क बाधित होने से आधा दर्जन एचआरटीसी बसें समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंची।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मामला सोमवार सुबह का है जब कल्हेल के पास दो जगहों पर पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और पत्थर सड़क पर गिरे। इसमें एक ढाबे के पास और दूसरा कल्हेल पुल के पास भूस्खलन हुआ। सड़क पर भारी मात्रा में मलबा और पत्थर गिरने से वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। इस वजह से चंबा से तीसा, भंजराडू, सनवाल, के लिए चलने वाली एचआरटीसी बसों सहित निजी बसें भी मार्ग में फंस गईं।
इसके अलावा सैकड़ों चौपहिया और दोपहिया वाहन भी फंसे रहे। मजबूरी में लोगों को घंटों वाहनों में बैठकर इंतजार करना पड़ा। लोनिवि मंडल तीसा के अधिकारियों को मार्ग अवरुद्ध होने की सूचना मिली तो उन्होंने विभागीय मशीनरी और मेन पावर को मौके पर भेजा। कड़ी मशक्कत के बाद सुबह नौ बजे मार्ग यातायात के लिए बहाल किया। इसके बाद कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

लोनिवि मंडल तीसा के अधिशासी अभियंता हर्ष पुरी ने बताया कि चंबा-तीसा मार्ग पर कल्हेल के पास दो जगहों पर भूस्खलन होने से मार्ग बाधित रहा। इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर टीम ने सड़क को बहाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें