फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात करोड़ से स्नूह व डांड के लिए बनेगी सड़क, कार्य हुआ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी की ग्राम पंचायत स्नूह और डांड जल्द ही सड़क सुविधा से जुड़ जाएंगे। इन पंचायतों को सड़क से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सात करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है।
विज्ञापन

जुआंस से भसुआ तक नौ किमी लंबी बनने वाली सड़क को लेकर औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। लोनिवि ने सड़क का टेंडर करवाकर निर्माण कार्य भी शुरू करवा दिया है। जल्द ही पंचायतें सड़क सुविधा से जुड़ जाएंगी। इसके बाद पंचायतों के लोगों को पैदल आवाजाही नहीं करनी पड़ेगी।
स्नूह प्रधान फारूक बट्ट रजवी, किहार की प्रधान बेबी मांगरा, डांड की प्रधान आशा देवी और डियुर के प्रधान देसराज ने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीण लंबे समय से मांग कर रहे थे। इसे भाजपा की सरकार ने पूरा कर दिखाया है।
विज्ञापन

इसके लिए ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और जिला मार्केट कमेटी अध्यक्ष डीएस ठाकुर का आभार जताया है। इसके साथ ही सड़क का कार्य पूरा करने की मांग की है।
इनसेट
लोनिवि के अधिशाषी अभियंता एसके चंदेल ने बताया कि बताया कि सड़क के निर्माण का कार्य शुरू करवा दिया गया है। सड़क के निर्माण पर सात करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें