फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किहार की ऊपरी चोटियों में एक फीट तक हुआ ताजा हिमपात

विज्ञापन
विज्ञापन
किहार(चंबा)। जिले में वीरवार को एक बार फिर मौसम ने करवट लेते हुए लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एक फीट तक ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है तो वहीं मध्यम और कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश से ठिठुरन बढ़ गई है।
विज्ञापन

बनीखेत में शाम के समय भारी ओलावृष्टि होने से सफेद चादर बिछ गई। जबकि तीसा, भरमौर अन्य ऊंचाई क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। वहीं किहार परिक्षेत्र के तहत वीरवार को ऊपरी चोटियों में एक फीट तक बर्फबारी हुई है। जबकि रिहायशी पंचायतों में छह से आठ इंच बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। इससे क्षेत्र में शीतलहर चल रही है। वहीं लोगों कड़ाके की ठंड के कारण घरों में दुबकने को मजबूर हैं।
वीरवार को किहार सेक्टर की ऊपरी चोटियों गुल्लू की मंडी, सौणतीथ, बनका गोठ, गढ़ माता, खजरीयाली, सिट्टीधार, मंदराला धार में बर्फबारी हुई है। वहीं, किहार सेक्टर के निचले क्षेत्र की पंचायत भांदल, सनूंह, किहार, डांड, किलोड़ और सूरी में बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ग्रामीण मोहम्मद रज्जाक, हुसैन मोहम्मद, सदीक मोहम्मद, रमजान, याकूब, मोहम्मद रफी, राजेश कुमार, कन्हैया राम, प्रदीप कुमार, अशोक कुुमार ने बताया कि इस बार बर्फबारी और बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कड़ाके की ठंड के चलते लोग ठिठुरने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें