फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में तीन ओर मरीजों ने जीती कोरोना से जंग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंबा। जिले में तीन और कोरोना मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है। रविवार को तीनों मरीजों को स्वास्थ्य विभाग ने कोविड केयर सेंटर से छुट्टी देकर घर भेज दिया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि शुक्रवार को कोविड केयर सेंटर बालू से आठ फॉलोअप सैंपल लेकर जांच को पीसीआर लैब में भेजे गए थे। इसमें पांच फॉलोअप सैंपलों की रिपोर्ट दोबारा से पॉजिटिव आई। जबकि तीन सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

तीन संक्रमित मरीज कोरोना से जारी जंग को जीतने में कामयाब रहे हैं। ये तीनों अब कोरोना संक्रमण से बिल्कुल स्वस्थ हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने तीनों को घर भेज दिया है। अब जिले में 24 कोरोना के सक्रिय मरीज शेष हैं।
विज्ञापन

जबकि अभी तक जिले भर में 93 लोग कोरोना संक्रमण से ग्रसित हो चुके हैं। इनमें से 68 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 24 लोगों को उपचार के लिए कोविड केयर सेंटरों में रखा गया है। जिले में कोरोना से स्वस्थ होने वालों की दर काफी बेहतर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें