फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दो किलोमीटर सड़क के लिए तीन साल से इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
दो किलोमीटर सड़क के लिए तीन साल से इंतजार
विज्ञापन

तीन साल में महज 200 मीटर सड़क ही बनी
बाट पंचायत के आधा दर्जन गांवों के लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। ग्रामीणों को दो किलोमीटर सड़क का तीन साल से इंतजार है। ग्राम पंचायत बाट में तीन वर्ष पहले देवी फाटी से मलूंड के लिए सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। यह कार्य 200 मीटर के आगे नहीं बढ़ पाया। हालात ये है कि लोगों को सड़क के अभाव में आज भी पैदल ही आवाजाही करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाने के लिए ग्रामीणों ने कई बार लोक निर्माण विभाग से मांग की लेकिन हरेक बार उन्हें मात्र आश्वासन ही मिला। हाल ही में संपन्न हुई ग्रामसभा में ग्रामीणों ने सड़क के अधर में लटके कार्य को दोबारा शुरू करवाने के लिए प्रस्ताव पारित किया। इसकी प्रतिलिपि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को भी भेजी है। समस्त ग्रामीणों ने विस अध्यक्ष से गुहार लगाई है कि सड़क के बंद पड़े कार्य को शीघ्र बहाल करवाया जाए। पंचायत प्रधान अनिल राणा ने बताया कि सड़क बनने से पनेला-एक, दो, मलूंड-एक, दो व तीन और चंडी गांव में रहने वाली 500 से अधिक आबादी को लाभ मिलेगा। लेकिन, सड़क का कार्य बंद होने के कारण इन लोगों को रोजाना पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि तीन सालों से बंद पड़े सड़क के कार्य को शीघ्र शुरू करवाया जाए। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि सड़क का कार्य क्यों बंद है, इसका पता लगाकर इस कार्य को शुरू करवाने की व्यवस्था करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें