फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पुलिस को चकमा देकर फरार कैदी नहीं चढ़ा हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हुआ विचाराधीन कैदी पुलिस की पकड़ में नहीं आ पाया है। जिले की बाहरी राज्यों के साथ लगती सीमाओं को पहले ही सील कर दिया गया है। बुधवार को भी पुलिस की टीमों ने फरार कैदी के छिपने के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। बावजूद इसके पुलिस के हाथ खाली रहे।
विज्ञापन


जिला कारागार राजपुरा में नाबालिग को भगाने के मामले में विचाराधीन कैदी इब्राहिम (36) निवासी गाडरी डाकघर बरौर जिला चंबा को अन्य कैदियों के साथ साफ-सफाई करने के लिए मंगलवार दोपहर बाद कारागार से बाहर लाया गया था। लेकिन, कैदी पुलिस जवानों की आंखों में धूल झोंक कर मौके से फरार हो गया। कैदियों की गणना करने पर एक कैदी कम होने की भनक लगते ही तैनात पुलिस जवानों के पांव तले जमीन खिसक गई। उन्होंने तुरंत जेल के उप अधीक्षक को इसके बारे में सूचित किया। उप अधीक्षक ने तुरंत कैदी के भागने की सूचना पुलिस में दी। इसके बाद देर शाम तक कैदी को तलाशने में पुलिस की टीमें जुट गईं। बुधवार को पुलिस की टीमें तीसा, साहो समेत आसपास के क्षेत्रों में फरार आरोपी को तलाशने के लिए रवाना हुई हैं।
जिला कारागार के उप अधीक्षक बीआर ठाकुर ने बताया कि बुधवार को भी फरार आरोपी को तलाशने के लिए पुलिस टीमें जुटी रहीं। अभी तक फरार कैदी पुलिस की पकड़ में नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें