फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भारत माता की जय उद्घोष से गूंजा चंबा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला मुख्यालय चंबा में बजंरग दल की ओर से शौर्य दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत शहर के मुख्य बाजार में शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता और सदस्य मौजूद रहे। इसमें हिंदू संगठनों से संबंधित विश्व हिंदू परिषद और सेवा भारती के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

शोभायात्रा हरदासपुरा स्थित भारत माता मंदिर से शुरू होकर शहर का चक्कर लगाने के बाद लक्ष्मीनाथ मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ के साथ संपन्न हुई। इस दौरान बजरंग दल, सेवा भारती और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं और सदस्यों ने भारत माता की जय के उद्घोष लगाते हुए राम भजनों पर खूब झूमे। बजरंग दल के प्रांत संयोजक सभय लोटिया ने बताया कि 90 के दशक में बाबरी विवादस्पद ढांचे को गिराए जाने के विरोध स्वरूप हर वर्ष बजरंग दल की ओर से शौर्य दिवस मनाया जाता है। कहा कि युवाओं को लव जेहाद और धर्मांतरण के बारे में भी जागरूक किया गया।
विश्व हिंदू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. केशव वर्मा ने बताया कि बाबरी विवादस्पद ढांचे को गिराया गया था। हर वर्ष इसे पूरे जोश से मनाया जाता है लेकिन इस मर्तबा शौर्य दिवस को पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। शोभायात्रा के दौरान हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं और सदस्यों में भारी जोश देखने को मिला। कहा कि इस यात्रा का मकसद युवाओं को बजरंग दल से जोड़ना और अपने राष्ट्र के प्रति जोश भरने को लेकर यात्रा का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला संयोजक बजरंग दल रवि भारद्वाज, विश्व हिंदू परिषद के विभाग अध्यक्ष चतर सेन, जिला अध्यक्ष अमर जीत अरोड़ा, विहिप जिला मंत्री विनोद शर्मा, विश्व हिंदू परिषद के जिला संरक्षक कर्नल रवि वैद्य, जिला अध्यक्ष सेवा भारती संदीप कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें