फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कुठेड़ के पास बीच राह हांफी सरकारी बस

विज्ञापन
विज्ञापन
होली (चंबा)। होली उपमंडल के कुठेड़ गांव के पास एचआरटीसी की बस मंगलवार सुबह 9:30 बजे बीच राह हांफ गई। अपने निर्धारित रूट से छह किलोमीटर पहले ही बस के तकनीकी खराबी के कारण खड़ी हो जाने से बस में सवार करीब 60 सवारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

काफी देर तक बस की मरम्मत होने का इंतजार करने के बावजूद बस ठीक न होने पर मजबूरन कुछ स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और ग्रामीणों को जैसे-तैसे कर छह किलोमीटर का सफर पैदल तय कर अपने गंतव्यों तक पहुंचना पड़ा। फटहार-न्याग्रां रूट पर खटारा बस भेजने के कारण सवारियों को परेशान होना पड़ा। लोगों ने निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक से लंबे रूटों पर खटारा बसें न भेजे जाने की मांग की है।
बस में सफर करने वाली सवारियों मुकेश कुमार, राजेश कुमार, रमेश कुमार, मीनाक्षी ठाकुर, नेहा कुमारी, राहुल कुमार, जगदीश सिंह आदि ने बताया कि एचआरटीसी बस के बीच राह हांफ जाने के कारण उन्हें बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक साहिल कपूर ने बस के बीच राह खराब होने की बात स्वीकार की है। बताया कि बस में तकनीकी खराबी के कारण बीच राह ही हांफ गई। लोगों की सहूलियत के लिए दूसरी बस में सवारियों की आवाजाही का प्रबंध करवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें