फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ताइक्वांडो में चंबा के खिलाड़ियों ने जीते 12 स्वर्ण

Tue, 04 Nov 2025 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पंजाब के लुधियाना में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चंबा के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। खिलाड़ियों ने 12 स्वर्ण पदक, 11 रजत पदक और नौ कांस्य पदक जीतकर प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। स्वर्ण पदक जीतने वाले ताइक्वांडो खिलाड़ियों में खुशबू चौहान, रजनी वर्मा, अनु वर्मा, रिद्धि रैना, दृष्टि भारद्वाज, परिनीता शर्मा, ध्वनि महाजन, सांगवी चौना, अदिति, केदांति टाक, दिव्येश शर्मा और प्रतीक अहुजा शामिल हैं।
विज्ञापन

वहीं, चिराग, प्रिंस, रुद्रांश शर्मा, सात्विक पूरी, विराज, एंजल, अवनि, मनसवी शर्मा, समायरा शर्मा, गार्गी धीमान और विभोरी खन्ना ने रजत पदक जीते। शौर्य ग्रोवर, दीक्षा धीमान, वृद्धि महाजन, पविका शर्मा, तेजस ग्रोवर, प्रथम महाजन, सार्थक पूरी, अमन ठाकुर और वत्सल महाजन ने कांस्य पदक जीते। ताइक्वांडो कोच अमित शर्मा ने सभी ताइक्वांडो खिलाड़ियों को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें