फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा-पठानकोट हाईवे को किया जाए फोरलेन

Fri, 08 Nov 2024 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा-पठानकोट हाईवे को फोरलेन में बदला जाए। ताकि पठानकोट की दूरी कम हो सके। यह मांग जिला चंबा प्रोग्रेसिव काउंसिल के पदाधिकारियों ने राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन से की। उन्होंने साथ ही कहा कि चंबा में पर्यटन व्यवसाय को विकसित करने के लिए चंबा-खज्जियार मार्ग को चौड़ा किया जाएगा। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए क्रैश बैरियर लगाए जाएं। काउंसिल की बैठक शुक्रवार को लक्ष्मण क्लब चंबा में आयोजित हुई।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष चंद्र सहगल ने की। बैठक में जिला के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने बताया कि राज्य सभा सांसद बनने के बाद हर्ष महाजन से जिला के लोगों को काफी उम्मीदें है। चंबा से चुवाड़ी टनल काफी समय से चली आ रही मांग है। अगर यह मांग पूरी होती है तो अन्य जिलों की ओर आवाजाही काफी सुगम और कम हो जाएगी। बैठक में मेजर एससी नैयर, नरेश पुरी, महेंद्र सेन, डॉ. पुरी, प्रवीण पुरी, सुरेंद्र भंडारी, केके ओहरी और अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें