फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुखरी टीम ने जीती शिवा क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। ग्राम पंचायत राजनगर स्थित थड़ी क्रिकेट मैदान में शिवा क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। खिताबी मुकाबले में पुखरी की टीम ने घड़ोदा की टीम को छह विकेट से पराजित कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के आयोजक दिनेश कुमार ने बताया कि फाइनल मुकाबले में घड़ोदा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दस ओवर में 96 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुखरी की टीम ने एक ओवर शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। छह विकेट से पुखरी ने यह मैच जीता।
विजेता टीम को 9100 और उपविजेता टीम को 6100 रुपये देकर सम्मानित किया गया। समापन समारोह में जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव नरेश भी मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें