फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग घातक: मनोज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पंचायत समिति सदस्य तथा शान-ए-चंबा युवा मंडल के अध्यक्ष मनोज नैयर ने ग्राम पंचायत झुलाड़ा में लोगों को जागरूक किया। इस दौरान ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग घातक है।
विज्ञापन

दोपहिया वाहन चालक केवल सेफ्टी हेलमेट का ही प्रयोग करें। बसों की छतों पर सफर करना जोखिम भरा है और कानूनी अपराध भी है। सड़क पर पैदल चलते समय छोटे बच्चों को हमेशा यातायात की विपरीत दिशा में ही चलाएं। रात को वाहन चलाते समय डिपर का प्रयोग करें। इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रधान चुन्नी लाल, संजू कुमार, ओम प्रकाश, सुरिंदर कुमार, व्यासदेव, चतरो राम, कलश चंद, उत्तम कुमार, दीपू कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें