चंबा। पुलिस चौकी सुल्तानपुर की टीम ने मंगला गांव में दुकान से तीन लीटर देसी शराब लाहण बरामद की है। पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही मामले को लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रविवार को पुलिस चौकी सुलतानपुर के पुलिस दल मंगला की तरफ गश्त कर रहा था। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली दुकान में अवैध रूप से शराब बेचता है। सूचना मिलने पर उन्होंने दुकान में दबिश दी तो वहां से तीन तीन लीटर देसी शराब (लाहण) बरामद की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।