फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने भीतर की असीम शक्ति को पहचानें महिलाएं : विवेक

विज्ञापन
हरदासपुरा में महिला दिवस पर अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के दौरान डीसी विवेक भाटिया और ? - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। शहर के समीप स्थित हरदासपुरा में महिला दिवस पर अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त चंबा विवेक भाटिया बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। समारोह में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी जगदीश राणा विशेष रूप में उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में काफी संख्या में आंगनबाड़ी केंद्रों के स्टाफ व महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

उपायुक्त चंबा विवेक भाटिया ने सर्वप्रथम महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं आज के समय में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं। चाहे पुलिस विभाग हो या फिर प्रशासनिक। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने भीतर की असीम शक्ति को पहचान कर अपने लक्ष्य को हासिल कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में ग्रामीणों क्षेत्रों की महिलाएं पिछड़ती हैं। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा भी महिला सशक्तीकरण को लेकर कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों को आयोजित करने का मकसद महिलाओं में आत्मविश्वास को बढ़ाना है। समारोह में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी जगदीश राणा ने भी महिलाओं को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि महिलाओं के संरक्षण व उत्थान के लिए कई योजनाएं हैं। उन्होंने आह्वान किया है कि वे इन योजनाओं का लाभ लें। उन्होंने बताया कि उत्पीड़न की शिकार महिलाओं को वैकल्पिक शेल्टर प्रदान किए जा रहे हैं। इसके लिए सरोल में वन स्टॉप सेंटर शुरू किया गया है। ताकि उत्पीड़न की शिकार महिला बिना किसी दबाव के न्याय की गुहार लगा सके। इस मौके पर विभाग का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें