फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा-खज्जियार पर भारी भूस्खलन से यातायात हुआ ठप्प

विज्ञापन
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। चंबा-खज्जियार मार्ग पर सोमवार को बनाड़ू नामक स्थान पर पहाड़ी से भूस्खलन हो गया। इससे सड़क पर भारी भरकम चट्टानें आ गिरीं। भारी मात्रा में मलबा गिरने से चंबा-खज्जियार मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। सड़क बंद होने की सूचना मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने मशीनरी को मौके पर भेजा। देर शाम तक मार्ग को बहाल करने काम जारी था। खबर लिखे जाने तक मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बहाल नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

लेेखराज, सोमदत्त, देवी प्रकाश, उत्तम दास, शिव कुमार, रोशन लाल, भगत सिंह, दया राम, जय सिंह, राजन कुमार और पवन कुमार का कहना है कि खज्जियार मार्ग को चौड़ा करने का कार्य किया जा रहा है। इससे जगह-जगह कटिंग के बाद पहाड़ दरक रहे हैं।
उन्होंने बताया कि मार्ग को चौड़ा करने का कार्य पूरा होने के बाद ही यहां भूस्खलन की समस्या से निजात मिलेगी। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मीत कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर मशीनरी भेजी और मशीनरी के माध्यम से मार्ग बहाल करने के प्रयास जारी है। जल्द ही मार्ग बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें