फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा-जोत मार्ग छोटे वाहनों के लिए बहाल

विज्ञापन
चंबा-जोत सड़क को बहाल करती मशीन।
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। बर्फबारी के दो दिन बाद चंबा-जोत मार्ग छोटे वाहनों के लिए बहाल हो गया है। लोक निर्माण विभाग की मशीनरी और टीम ने शनिवार शाम के बाद मार्ग को छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया है। जबकि, अभी मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही थमी हुई है। वहीं, चंबा-खज्जियार मार्ग पर छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही सुचारु हो गई है। खज्जियार-लक्कड़मंडी मार्ग अभी भी वाहनों की आवाजाही के लिए बंद पड़ा है। हालांकि, विभाग की मशीनरी मार्ग को बहाल करने में जुटी हुई है। खज्जियार-लक्कड़मंडी मार्ग बंद होने से पर्यटक वाया चंबा होकर लंबा सफर करके खज्जियार पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि भारी बारिश और बर्फबारी के चलते चंबा-जोत मार्ग पर डेढ़ फीट तक बर्फबारी हुई थी। इससे यह मार्ग यातायात के लिए बंद हो गया था। इससे लोगों और चालकों को वाया बनीखेत होकर बाहरी जिलों का रुख करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों को भी आवाजाही करने में दिक्कतें हो रही थी। अब लोक निर्माण विभाग ने मार्ग को छोटे वाहनों के लिए बहाल कर लोगों को राहत प्रदान की है। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता भास्कर सहगल ने बताया कि चंबा-जोत मार्ग पर गिरी बर्फ को हटाकर मार्ग को छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है। उन्होंने वाहन चालकों से मार्ग पर रात के समय फिसलन अधिक होने पर सफर करने से परहेज करने का आह्वान किया है। कहा कि जल्द बड़े वाहनों की आवाजाही भी सुचारु हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें