फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा-जोत मार्ग 10.90 करोड़ से हो रहा चकाचक, सुगम होगा सफर

विज्ञापन
चंबा-जोत मार्ग को लोक निर्माण विभाग करवा रहा चकाचक
विज्ञापन
चंबा। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना चरण तीन में चंबा-जोत मार्ग को चकाचक बनाने में 10.90 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसमें सबसे पहले 11 किलोमीटर लंबी सड़क को कटिंग करके चौड़ा किया। इसके साथ दुर्घटना संभावित स्थानों पर क्रैश बैरियर लगाए। सड़क को चौड़ा करने के उपरांत दोबारा सोलिंग की गई। सोलिंग का कार्य पूरा होने के बाद अब सड़क पर तारकोल डाली जा रही है। यह कार्य कुछ दिन में पूरा हो जाएगा। इसके बाद यह मार्ग चकाचक हो जाएगा। वाया जोत पर्यटन स्थल खज्जियार जाने वाले पर्यटकों को आवाजाही करने में सुविधा होगी। इसके अलावा चंबा से वाया जोत चुवाड़ी, कांगड़ा, शिमला सहित अन्य जिलों में जाने वाले वाहन चालकों को काफी सुविधा मिलेगी। सड़क को चौड़ा और तारकोल डालने के लिए लंबे समय से मांग की जा रही थी। इसके चलते लोक निर्माण विभाग ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के चरण-तीन में इसका प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजा। सरकार ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए सड़क को चकाचक बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


पर्यटन सीजन में पंजाब सहित अन्य बाहरी राज्यों से पर्यटक वाहनों में सवार होकर वाया जोत होते हुए खज्जियार पहुंचते हैं लेकिन सड़क तंग होने के कारण वहां हमेशा वाहन दुर्घटना का खतरा बना रहता था। ऐसे में अब सड़क चौड़ी हो चुकी है। सड़क के चौड़ा और पक्का होने से जिला के सभी लोगों को लाभ मिलेगा। चुराह, भरमौर, भटियात, चंबा और डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के लोग इस मार्ग का इस्तेमाल करते हैं।
पर्यटन की दृष्टि से चंबा-जोत मार्ग काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में मार्ग चकाचक होने से पर्यटन को भी पंख लगेंगे।
लोक निर्माण विभाग मंडल चंबा के कनिष्ठ अभियंता भास्कर सहगल ने बताया कि 10.90 करोड़ की लागत से चंबा-जोत मार्ग को पक्का किया जा रहा है। आने वाले दिनों में वाहन चालकों को इस मार्ग पर सुगम सफर की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें