आईटीआई की जिलास्तरीयखेलकूद प्रतियोगिता के दौरानभागती खिलाड़ी। संवाद
जिला स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान शनिवार को खेले गए अहम मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंबा में चल रही जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान शनिवार को विभिन्न मुकाबले हुए। बैडमिंटन सिंगल में सलूणी ने छतराड़ी को 15-8 और 15-4 से हराया।
बैडमिंटन डबल्स में भी सलूणी की टीम विजेता रही। बैडमिंटन सिंगल के दूसरे मैच में चंबा की टीम ने गरनोटा को शिकस्त दी। बैडमिंटन सिंगल का फाइनल मुकाबला चंबा और सलूणी के बीच हुआ। इसमें चंबा की टीम विजेता बनी। डबल्स के फाइनल मैच में चंबा ने सलूणी को हराया। कबड्डी प्रतियोगिता के पहले मैच में गरनोटा ने छतराड़ी को हराया। दूसरे मैच में चंबा ने सलूणी को हराया। फाइनल मैच में गरनोटा को चंबा की टीम ने हराया। समूह गान में चंबा ने पहला, छतराड़ी ने दूसरा और गरनोटा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्किट प्रतियोगिता चंबा ने पहला, छतराड़ी ने दूसरा और गरनोटा क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। खो-खो का पहला मैच में सलूणी और भरमौर के बीच खेला गया। भरमौर की टीम ने मैच जीता। दूसरे मैच में चंबा की टीम ने छतराड़ी को हराया। फाइनल मैच में चंबा ने एकतरफा मुकाबले में भरमौर को शिकस्त दी। यह जानकारी प्रधानाचार्य विपिन शर्मा ने दी।