फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा-होली मार्ग भारी वाहनों के लिए बहाल

Thu, 09 Feb 2017 09:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, होली (चंबा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा-होली मार्ग चार दिन के बाद वीरवार को बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया है।
विज्ञापन


इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। बीते रविवार को भारी बारिश के चलते चंबा-होली मार्ग पर ज्यूरा में भूस्खलन होने के बाद यह मार्ग बंद हो गया था।

दो दिनों के बाद यह मार्ग छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया था लेकिन अभी भी सड़क पर भारी चट्टानें होने से इसे पूरी तरह से बहाल होने में दो दिनों का अतिरिक्त समय लग गया। इसके लिए लोनिवि के कर्मचारियों को खूब पसीना बहाना पड़ा।

होली के लोगों प्रताप चंद, कुशल राम, पृथी चंद, जगदीश, रमेश, ओंकार सिंह सहित अन्य ने बताया कि चंबा-होली मार्ग बंद रहने से लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। जरा सी बारिश के चलते इस मार्ग का बंद हो जाना आम बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे कई कई दिनों तक आवाजाही नहीं हो पाती है। विशेष कर बरसात और सर्दियों के मौसम में इस सड़क पर ल्हासे गिरने का खतरा मंडराता रहता है। इस बारे में लोनिवि होली के सहायक अभियंता संजय धीमान ने बताया कि लोनिवि सड़कों को चौबीसों घंटे बहाल रखने के लिए तत्पर है।

विभाग के पास इसके लिए पर्याप्त लेबर और मशीनरी है। कहा कि होली-चंबा मार्ग को बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें