फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यूरा के समीप डंगा धंसने से खड़ामुख होली मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही ठप्प,

विज्ञापन
विज्ञापन
होली(चंबा)। खड़ामुख-होली मार्ग पर ज्यूरा गांव के समीप डंगा धंसने से बड़े वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। सूचना मिलने के बाद लोनिवि की कर्मचारी मौके पर पहुंच गए थे। खबर लिखे जाने तक मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही बहाल नहीं हो पाई है। इस वजह से बसों की आवाजाही समेत अन्य मालवाहकों की आवाजाही ठप हो गई है।
विज्ञापन

इस वजह से क्षेत्र के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग के अवरुद्ध होने से एक दर्जन के करीब सरकारी और निजी बसें मार्ग पर फंस गई हैं। ऐसे में अपने गंतव्यों का रुख करने वाले लोगों को पैदल ही आवाजाही करनी पड़ी।
जानकारी के अनुसार ज्यूरा गांव के समीप शनिवार सुबह ग्यारह बजे अचानक डंगा धंस गया। इस कारण होली मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। हालांकि मार्ग पर छोटे वाहनों की आवाजाही जारी है। सूचना मिलते ही लोनिवि की टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क को बहाल करने के प्रयास तेज कर दिए हैं। मगर देर शाम तक मार्ग बहाल नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

इस वजह से बसों के माध्यम से होली और चंबा की ओर आवाजाही करने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण चतर सिंह, दलीप कुमार, कन्हैया राम, प्रमोद कुमार और किशन चंद ने बताया कि मार्ग के बाधित होने से में उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा।
उन्होंने लोनिवि से प्राथमिकता के आधार पर मार्ग को यातायात के लिए बहाल करवाने की मांग उठाई है। लोक निर्माण विभाग के जेई दौलत राम ने बताया कि डंगा धंसने से वाहनों की आवाजाही थम गई है। उन्होंने कहा कि मार्ग को बहाल करने के प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें