बोर्ड परीक्षाओं के दौरान अगर किसी स्कूल में नकल हो रही हो तो इसकी सूचना विभाग के कार्यालय नंबर पर भी दी सकती है। सूचना के बाद ऑन कॉल फ्लाइंग स्कवायड स्कूल में दबिश देगा। कार्यालय के दूरभाष नंबर 01899-222211 पर शिकायत की जा सकती है। हालांकि, विभाग की ओर से टोल फ्री नंबर जारी किया जाना था। लेकिन ऐसा इस बार की परीक्षाओं में संभव नहीं हो सका है।
बोर्ड परीक्षा के दौरान एसडीएम लेवल की एक कमेटी बनेगी। जबकि इंस्पेक्शन विंग, प्रारंभिक शिक्षा विभाग और उच्च शिक्षा विभाग की टीम भी शामिल होगी। इसके अलावा स्कूलों में सीसीटीवी स्थापित किए हैं तो स्कूल प्रमुखों को सीसीटीवी का बैकअप रखने को भी कहा गया है।
उच्च शिक्षा विभाग चंबा के उपनिदेशक देवेंद्र पॉल ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के दौरान नकल रोकने के लिए जहां फ्लाइंग स्क्वायड गठित किए जा रहे हैं वही, पहली बार ऑन कॉल फ्लाइंग स्कवायड का भी प्रावधान किया गया है। विभाग के कार्यालय नंबर 01899-222211 पर लोग नकल की सूचना दे सकते हैं।